'इतिहास उन्हें सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्री के रूप में याद रखेगा', मनमोहन सिंह पर सोनिया गांधी का आर्टिकल; PM मोदी पर जमकर निशाना

सोनिया गांधी ने बताया कि 29 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई (CBI) की उस क्लोजर रिपोर्ट को बरकरार रखा, जिसमें डॉ. मनमोहन सिंह को कोयला घोटाला मामले में क्लीन चिट दी गई थी।

Sonia Gandhi on Mammohan Singh: कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को क्लीन चिट दिए जाने के बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक विस्तृत लेख के जरिए नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोनिया गांधी ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की ईमानदारी और जवाबदेही का रिकॉर्ड मोदी सरकार के कामकाज के तरीके से बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने कहा कि इतिहास डॉ. मनमोहन सिंह को एक शांत, सौम्य लेकिन देश के सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्री के रूप में हमेशा याद रखेगा। 'द इंडियन एक्सप्रेस' में प्रकाशित अपने लेख में सोनिया गांधी ने इस अदालती फैसले को सार्वजनिक जीवन के एक बेहद दुखद अध्याय का अंत बताया और कहा कि डॉ. सिंह के खिलाफ चलाया गया अभियान एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश थी।

Sonia and mamnohan

सोनिया गांधी ने की डॉ. मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सोनिया गांधी ने क्या कहा?

सोनिया गांधी ने बताया कि 29 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई (CBI) की उस क्लोजर रिपोर्ट को बरकरार रखा, जिसमें डॉ. मनमोहन सिंह को कोयला घोटाला मामले में क्लीन चिट दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने बिना किसी ठोस कारण के सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज करने और पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणियां करने के लिए निचली अदालत को भी फटकार लगाई। सोनिया गांधी के अनुसार, डॉ. सिंह के खिलाफ एक अच्छी तरह से समन्वित लॉबी काम कर रही थी, जिसमें नौकरशाही, मीडिया, न्यायपालिका, नागरिक समाज से लेकर संघ (RSS) और भाजपा के लोग शामिल थे। आज उनका यह बोगस अभियान शून्य पर आकर खत्म हो गया है और डॉ. सिंह हर मामले में बेदाग साबित हुए हैं।

End of Feed