जीतन राम मांझी फिर करेंगे 'खेल', दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 21, 2023, 05:51 PM IST

सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस ले लिया था।

Jitan Ram Manjhi: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन भी मौजूद थे। शाह के आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी उपस्थित थे। राय बिहार के उजियारपुर से सांसद हैं। मांझी की भाजपा नेताओं से यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब उनके दल के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने की अटकलें हैं। मांझी ने इसी साल अप्रैल महीने में भी शाह से मुलाकात की थी।

सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। उनके इस कदम के बाद से उनके राजग में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। बिहार विधानसभा में ‘हम’ के मांझी सहित चार विधायक हैं जबकि बिहार विधान परिषद के सदस्य सुमन ने एक सप्ताह पहले राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। मांझी ने आरोप लगाया था कि नीतीश कुमार उनकी पार्टी का जनता दल (यूनाइटेड) में विलय करने का दबाव डाल रहे थे।

End of Feed