Hindi Samachar 6 December 2022: इधर'विस्तारवादी ड्रैगन' चल रहा दोहरी चाल! उधर बुलडोजर कानून को SC में मिली चुनौती; पढ़ें, आज की बड़ी खबरें

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2022, 05:56 PM IST

Hindi Samachar 6 December 2022: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार की कोशिश एक दर्जन से अधिक विधेयक पारित कराने एवं अनुदान की अनुपूरक मांगों को पारित कराने पर रहेगी। हालांकि, विपक्षी दलों ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग, चीन से लगी सीमा पर स्थिति, केंद्र राज्य संबंध जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी की है।

Hindi Samachar 6 December 2022: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हमारी संस्कृति है कि किसी को भूखा नहीं सोना चाहिए। मंगलवार को कोर्ट ने इसके साथ ही केंद्र से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएसएफएस) के तहत खाद्यान्न अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इस बीच, वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख और कच्चे तेल के दाम में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट रही, जबकि साख निर्धारित करने वाली एजेंसी फिच रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष (2022-23)के लिये भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को सात प्रतिशत पर बरकरार रखा है। वहीं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप के बेटे और यूएस कंपनी ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इस महीने भारत आ सकते हैं। इस दौरे में वह भारतीय रियल एस्टेट बाजार में विस्तार की घोषणा भी कर सकते हैं। पढ़ें, आज की बड़ी और अहम खबरें:

news wrap

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

एलएसी पर भारतीय सेना के डेप्लॉयमेंट्स की रीबैलेन्सिंग से चीन परेशान है। गलवान संघर्ष के बाद से इंडियन आर्मी ने पूर्वी लद्दाख सेक्टर में अपनी थल सेना आर्टिलरी आमद एविएशन को पूरी तरह से रीडिप्लॉय कर दिया है। सेना के साथ-साथ इंडियन एयरफोर्स भी अपनी पूरी क्षमता के साथ इस इलाके में तैनात है। तीसरे विंटर हॉल में चीन पर एलएसी के दूसरी तरफ अपनी पैठ मजबूत करने का दबाव साफ दिखाई दे रहा है।

चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) 6.9 फीसदी की दर से बढ़ सकती है। वर्ल्ड बैंक (World Bank) ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा कि भारत में मजबूत आर्थिक गतिविधियों के कारण सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के पहले के अनुमान को 6.5 फीसदी से अपग्रेड किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक इस साल औसत रिटेल इन्फ्लेशन (Inflation) 7.1 फीसदी पर रह सकती है। विश्व बैंक ने भरोसा जताया है कि चालू वित्त वर्ष में सरकार 6.4 फीसदी के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को हासिल कर लेगी।

End of Feed