Hindi Samachar 28 October: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि 26/11 के मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं को लाने का काम आज भी अधूरा है क्योंकि इस भीषण आतंकवादी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं को संरक्षा और सुरक्षा दोनों लगातार मुहैया करायी जा रही है। विदेश मंत्री ने स्थानीय और क्षेत्रीय संदर्भों में आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने पर अनौपचारिक ब्रीफिंग सत्र में कहा कि जब राजनीतिक कारणों से कुछ आतंकवादियों पर मुकदमा चलाने की बात आती है तो सुरक्षा परिषद कार्रवाई करने में असमर्थ थी। सूरजकुंड में चिंतन शिविर(Chintan Shivir) को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) ने कहा कि कानून-व्यवस्था के पूरे तंत्र का विश्वसनीय होना, जनता के बीच उनका Perception क्या है, ये बहुत महत्वपूर्ण है।एक स्मार्ट कानून और व्यवस्था प्रणाली के लिए स्मार्ट तकनीक।जब देश का सामर्थ्य बढ़ेगा तो देश के हर नागरिक, हर परिवार का सामर्थ्य बढ़ेगा। यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:-
Hindi Samachar 28 अक्टूबर: आज के प्रमुख समाचार, बड़ी खबरें।
