Hindi Samachar 22 अक्टूबर: राजस्थान में 250 लोगों ने छोड़ा हिंदू धर्म, पीएम ने 75 हजार युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 01:22 AM IST

Hindi Samachar 22 October, 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रोजगार मेले की शुरूआत करते हुए 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हम आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चल रहे हैं। इसमें हमारे innovators, entrepreneurs, उद्यमियों, किसानों, services और manufacturing से जुड़े साथियों की बड़ी भूमिका है।

राजस्थान में 250 लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया है। वहीं रविवार को पीएम मोदी अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। आज धनतेरस के अवसर पर बाजारों में भीड़ जमकर उमड़ी है। लोग इस मौके पर जमकर खरीददारी कर रहे हैं। उधर टी-20 विश्वकप में न्यूजीलैंड ने ऑस्‍ट्रेलिया को 89 रन के विशाल अंतर से हरा दिया है। यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:-

today news

Hindi Samachar 22 अक्टूबर: आज के प्रमुख समाचार, बड़ी खबरें।

Rajasthan: 250 दलितों ने हिंदू धर्म छोड़ अपना लिया बौद्ध, मारपीट से थे आहत; नदी में विसर्जित कर दी मूर्तियां

Rajasthan: राजस्थान में दर्जनों दलित परिवार ने हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म को अपना लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 250 दलितों ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। दावा है कि इनके साथ सवर्ण समुदाय के लोगों ने अत्याचार किया था, जिससे तंग आकर इन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया। पढ़ें पूरी खबर

75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर बोले PM मोदी- कर्मयोगियों के विराट संकल्प से आई विभागों में तत्परता

Rojgar Mela: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने आज 10 लाख लोगों की भर्ती के अभियान ‘रोजगार मेले’ (Rozgar Mela) की शुरुआत की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दस लाख लोगों की भर्ती के लिए शुरू किया गया 'रोजगार मेला' पिछले आठ वर्षों में रोजगार, स्वरोजगार के लिए सरकार के प्रयासों में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है, बीते 8 वर्षों में पहले भी लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

एमपी में विधानसभा चुनाव से पहले पैठ बनाने की कोशिश में AIMIM, जगह-जगह करा रही बिरयानी पार्टी

End of Feed