Hindi Diwas 2026: अमित शाह बोले- हिंदी की प्रगति तभी सार्थक है जब अन्य भारतीय भाषाओं को भी बढ़ावा और संरक्षण मिले

Hindi Diwas Message To Youth Amit Shah: हिंदी दिवस 2026 पर गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं से ग्लोबल भाषाएं सीखने के साथ अपनी मातृभाषा से जुड़े रहने का आह्वान किया।

Amit Shah Hindi Diwas 2026 Speech:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि हिंदी की प्रगति तभी सार्थक है जब वह अन्य भारतीय भाषाओं के सम्मान, प्रचार-प्रसार और संरक्षण को सुनिश्चित करते हुए आगे बढ़े। शाह ने हिंदी दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत भाषाई विविधता व सांस्कृतिक समृद्धि की भूमि है और देश की कई भाषाएं उसकी कमजोरी नहीं बल्कि ताकत हैं।

amit (6हिंदी सभी भारतीय भाषाओं को साथ लेकर आगे बढ़ रही, टेक्नोलॉजी व रिसर्च की भाषा के रूप में उभर रही: अमित शाह

हिंदी सभी भारतीय भाषाओं को साथ लेकर आगे बढ़ रही, टेक्नोलॉजी व रिसर्च की भाषा के रूप में उभर रही: अमित शाह

शाह ने एक संदेश में कहा, 'हर कोई कहता है कि हमारी भाषाएं विविध हैं। यह हमारी कमजोरी है, लेकिन मेरा मानना है कि हमारी सबसे बड़ी ताकत यह है कि हमारे पास इतनी सारी भाषाएं हैं।' उन्होंने कहा कि हर भाषा अपने साथ एक इतिहास, लोक परंपराएं और जीवन-दृष्टि लेकर आती है और युवा पीढ़ी के मूल्यों को आकार देने में योगदान देती है। उन्होंने कहा, 'हमारी भाषाई विविधता भारत में ’विविधता में एकता’ की भावना को मजबूत करती है।'

End of Feed