हिमाचल प्रदेश में उमड़ा पर्यटकों का रेला, ट्रैफिक का हुआ बुरा हाल, लग गया गाड़ियों का मेला

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 26, 2023, 10:05 AM IST

Himachal Pradesh Traffic: क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों के राज्य में पहुंचने के बाद हिमाचल प्रदेश में कई पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली सड़कें ट्रैफिक जाम से जूझने लगी हैं।

Himachal Pradesh Traffic: क्रिसमस के मौके पर हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों का ऐसा रेला उमड़ा कि कई जगहों पर भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई। टूरिस्ट स्थानों पर हर तरफ गाड़ियां ही गाड़िया नजर आने लगी हैं। लाहौल-स्पीति जैसा इलाका गाड़ियों से पट गया है। क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों के राज्य में पहुंचने के बाद हिमाचल प्रदेश में कई पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली सड़कें ट्रैफिक जाम से जूझने लगी हैं। लाहौल और स्पीति जिले की पुलिस ने क्षेत्र में यातायात की स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन से निगरानी की। इस वीडियो क्लिप में सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार दिखाई दे रही है, यहां पार्किंग के लिए कोई जगह नहीं बची है।

Himachal traffic

हिमाचल में पर्यटकों का रेला

कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब

त्योहारी सीजन से पहले वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी खराब हो गई है। सोमवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने लाहौल और स्पीति में चंद्रा नदी में एसयूवी चलाने के लिए चालान जारी किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिला लाहौल स्पीति में चंद्रा नदी को पार करने के लिए भविष्य में कोई इस तरह का अपराध न करे, जिला पुलिस ने इस स्थान पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया है।

End of Feed