Himachal Election: मंत्री का पत्ता काट BJP ने एक 'चायवाले' को दे दिया टिकट, जानें कौन हैं संजय सूद

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 06:01 PM IST

Himachal Election: शिमला शहरी सीट से सुरेश भारद्वाज लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। चौथी बार वो यहां से चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे थे, लेकिन उनकी सीट अब बदल दी गई है। बीजेपी नेतृत्व के इस फैसले से भारद्वाज और उनके समर्थक काफी नाराज बताए जा रहे हैं।

Himachal Election: हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। बीजेपी, कांग्रेस और आप ने प्रत्याशियों का ऐलान भी कर दिया है। इसी बीच बीजेपी ने एक ऐसा फैसला किया है, जिससे सभी हैरान है। दरअसल शिमला शहर जैसी हॉट सीट से बीजेपी ने अपने तीन बार के विधायक और मंत्री सुरेश भारद्वाज की जगह पर एक 'चायवाले' संजय सूद को टिकट दे दिया है।

sanjay sood bjp

संजय सूद को शिमला शहरी सीट से मिला टिकट (फोटो- फेसबुक)

कौन हैं संजय सूद

संजय सूद बीजेपी और आरएसएस से काफी समय से जुड़े हैं। शिमला में एक चाय की दुकान भी चलाते हैं। संजय सूद पार्टी के एक आम कार्यकर्ता से कई पदों पर रहते हुए यहां तक पहुंचे हैं। सूद के पास फिलहाल हिमाचल बीजेपी का कोषाध्यक्ष पद भी हैं। अब सूद को शिमला शहर से टिकट दिया गया है। सूद की आरएसएस में भी गहरी पैठ है।

End of Feed