हिमाचल में हाहाकार: 'इन मुसीबतों से भली तो मौत है', दर्द बयां कर बोले भूस्खलन के शिकार

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 25, 2023, 08:42 PM IST

Himachal Pradesh Weather Latest Update: घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली पीड़िता सुमन ने बताया, ‘‘हम अपना सामान नहीं बचा सके और केवल वही कपड़े बचे हैं जो हमने घर से बाहर निकलते समय पहने थे।’’

Himachal Pradesh Weather Latest Update: बारिश और बाढ़ की तगड़ी मार झेलने वाले पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जल प्रलय थोड़ा सुस्त क्या पड़ा भूस्खलन की घटनाओं ने सूबे में हाहाकार मचाई। स्थानीय लोगों ने इस दौरान ऐसे-ऐसे मंजर देखे, जिन्हें सपने में भी वह नहीं देखना चाहते। लैंडस्लाइड्स का शिकार हुए पीड़ित इन कड़वे अनुभव को कभी न भूलने वाला दु:स्वप्न बता चुके हैं।

Himachal Pradesh, Shimla, IMD

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

शुक्रवार (25 अगस्त, 2023) को ऐसे ही कुछ पीड़ितों ने समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से अपनी आपबीती साझा की। प्रोमिला नाम की महिला ने बताया, ‘‘ऐसी मुसीबतों से भली मौत ही होगी क्योंकि जीवन में अब उम्मीद की कोई किरण नजर नहीं आ रही।’’

End of Feed