राहुल ने कांशीराम को बताया सामाजिक न्याय की विचारधारा का नायक, कहा- आज खतरे में है संविधान

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, बहुजन नायक कांशीराम की जयंती पर उन्हें सादर नमन। गरीबों, दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए उनका अथक संघर्ष और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनका मानना था कि संविधान ही दलितों, पिछड़ों और वंचितों की असली ताकत है।

Rahul Gandhi hails Kanshi Ram: कांग्रेस ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें सामाजिक न्याय की विचारधारा का नायक बताया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि गरीबों, दलितों और हाशिए पर रह रहे लोगों के अधिकारों के लिए कांशीराम का अथक संघर्ष एवं समर्पण हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। राहुल गांधी ने कांशीराम को श्रद्धांजलि देते हुए दावा किया कि आज संविधान खतरे में है और जो लोग बाबासाहेब के संविधान की शपथ लेकर सत्ता में आए हैं, वे स्वयं इसे कमजोर करने पर तुले हुए हैं।

Kharge and Rahul

राहुल-खरगे ने दी कांशीराम को श्रद्धांजलि

राहुल बोले- संविधान आज खतरे में है

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, बहुजन नायक कांशीराम की जयंती पर उन्हें सादर नमन। गरीबों, दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए उनका अथक संघर्ष और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनका मानना था कि संविधान ही दलितों, पिछड़ों और वंचितों की असली ताकत है। वही संविधान आज खतरे में है - बाबासाहेब के संविधान की शपथ लेकर सत्ता में बैठने वाले ही उसे कमजोर करने पर तुले हैं। राहुल ने कहा, जब तक सत्ता में भागीदारी नहीं, तब तक न्याय संभव नहीं - कांशीराम की विरासत यही कहती है। सामाजिक न्याय का यह सपना अधूरा नहीं रहेगा। कांग्रेस पार्टी बहुजन समाज की भागीदारी, सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए पहले भी खड़ी थी, आज भी खड़ी है और हमेशा खड़ी रहेगी।

End of Feed