इस दिन खुलेंगे सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट, स्थानीय प्रशासन देगा हर संभव सहयोग

उत्तराखंड में स्थित विश्व के सबसे ऊंचाई वाले सिख तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट इस साल 23 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गुरुद्वारे के कपाट खुलने से पहले प्रशासन और प्रबंधन ने यात्रा व्यवस्थाओं और सुविधाओं को लेकर व्यापक चर्चा की है। हर साल लाखों भक्त इस बर्फीली तपस्थली पर मत्था टेकने आते हैं।

Hemkund Sahib Gurudwara Opening Date 2026: उत्तराखंड में स्थित विश्व के सबसे ऊंचाई वाले प्रसिद्ध गुरुद्वारे हेमकुंड साहिब के कपाट इस साल 23 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोलने की घोषणा की गई है। हेमकुंड साहिब प्रबंधन न्यास के अध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा ने सोमवार को इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद बर्धन से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारे के कपाट 23 मई से भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। इस बैठक में आगामी यात्रा व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने यात्रा के दौरान हर प्रकार का सहयोग देने का भरोसा देते हुए स्थानीय प्रशासन को उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Hemkund Sahib Gurudwara Opening Date 2026 (Photo: ANI)

हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा के खुलने की तारीख तय (फोटो: एएनआई)

15,200 फुट की ऊंचाई पर स्थित तीर्थ स्थल

उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के चमोली जिले में 15,200 फुट की ऊंचाई पर स्थित यह सिख तीर्थ स्थल सर्दियों के मौसम में घने हिमपात और कठोर ठंड के कारण पूरी तरह से बंद हो जाता है। इसी कारण, हर साल इसके कपाट अक्टूबर में बंद कर दिए जाते हैं और अगले वर्ष मई में खोले जाते हैं। गुरुद्वारे में दर्शन और मत्था टेकने के लिए हर वर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।

End of Feed