झारखंड में विभागों का बंटवारा, हेमंत सोरेन ने अपने पास रखा गृह, यहां पढ़ें किसे मिला कौन सा विभाग

Jharkhand Portfolio 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को नये मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया, जबकि कारागार सहित गृह, कैबिनेट सचिवालय और कई अन्य विभाग अपने पास ही रखे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संजय प्रसाद यादव को श्रम, रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग दिया गया। हेमंत सोरेन सरकार में कुल 11 विधायकों ने बृहस्पतिवार को मंत्री पद की शपथ ली थी।

Jharkhand Portfolio 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को नये मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया, जबकि कारागार सहित गृह, कैबिनेट सचिवालय और कई अन्य विभाग अपने पास ही रखे हैं।

Hemant Soren

हेमंत सोरेन (फोटो साभार: https://x.com/HemantSorenJMM)

किसे मिला कौन सा विभाग?

कांग्रेस विधायक राधाकृष्ण किशोर को वित्त, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के चमरा लिंडा को अनुसूचित जनजाति(एसटी), अनुसूचित जाति(एससी), पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विभाग आवंटित किये गए।

End of Feed