हेमन्त सोरेन का आरोप- अवैध खनन एवं इसके परिवहन में रेलवे पदाधिकारियों की बड़ी संलिप्तता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2022, 11:50 PM IST
KEY HIGHLIGHTS

  1. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
  2. कोयला का परिवहन अभी भी रेलवे द्वारा JIMMS पोर्टल से इंटीग्रेट के बिना
  3. रेलवे पदाधिकारियों की संलिप्तता की जाँच हेतु एक उच्च स्तरीय जाँच समिति के गठन का निर्णय

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रेल मंत्री, भारत सरकार अश्विनी वैष्णव को पत्र लिख कर बताया कि झारखण्ड के साहिबगंज समेत अन्य जिलों अवैध खनन को बढ़ावा देने में रेलवे एवं इनके पदाधिकरियों की संलिप्तता प्रतीत होती है एवं साजिश के तहत रेलवे द्वारा झारखण्ड राज्य के JIMMS पोर्टल से अपने Fios का एकीकरण नहीं किया जा रहा है एवं बगैर चालान अथवा फर्जी चालान के आधार पर अवैध रूप से खनिज संपदा का रेल मार्ग से परिवहन किया जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में राज्य सरकार द्वारा अवैध खनन एवं इसके परिवहन में रेलवे पदाधिकारियों की संलिप्तता एवं अन्य सभी संबंधित बिन्दुओं की जाँच हेतु एक उच्च स्तरीय जाँच समिति के गठन का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से रेलवे के पदाधिकारियों को इस उच्च स्तरीय जाँच समिति को पूरा सहयोग करने हेतु निर्देशित करने का आग्रह किया है।

HEMANT SOREN

हेमन्त सोरेन ने बताया कि झारखण्ड से अवैध खनन को समाप्त करने के लिए कृतसंकल्पित

सड़क मार्ग पर निगरानी, ऑनलाइन व्यवस्था से हो रहा कार्य

सरकार के गठन के बाद लगातार बैठकों के माध्यम से निर्देश निर्गत करने, सघन छापामारी अभियान चलाने एवं तत्पश्चात् प्राथमिकी दर्ज करने, जिला एवं राज्य स्तरीय टास्क फोर्स के द्वारा सतत् निरीक्षण, सूचना तकनीक का उपयोग करते हुए पूर्णत: ऑनलाइन माध्यम से खनिज प्रबंधन हेतु Jharkhand Integrated Mines and Mineral Management System (JIMMS) प्रणाली को प्रभावी किया गया है, जिसके माध्यम से ऑनलाइन परमिट, ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान इत्यादि कार्य किये जाते हैं। जिसका सकारात्मक परिणाम राज्य को प्राप्त होने वाले राजस्व में वृद्धि के रूप में देखने को मिला है। लेकिन अवैध खनन को सबसे अधिक सहयोग परिवहन कर्ताओं से प्राप्त होता है क्योंकि बिना परिवहन की सुविधा के कोई भी व्यक्ति खनिज का अवैध खनन नहीं करेगा। राज्य सरकार के द्वारा खनन कार्य को नियंत्रित करने एवं अवैध खनन की रोकथाम के लिए JIMMS प्रणाली का एकीकरण सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के VAHAN पोर्टल एवं पथ निर्माण विभाग के टोल टैक्स / यूजर की उद्ग्रहण हेतु पोर्टल से किया जा चुका है, जिसके फलस्वरूप सड़क मार्ग से खनिज परिवहन की उचित निगरानी की जा रही है।

End of Feed