कश्मीर-हिमाचल में हुई जमकर बर्फबारी, सड़क से लेकर हवाई सेवा तक बाधित, नॉर्थ इंडिया में बारिश; जानें मौसम का हाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 4, 2024, 11:55 PM IST

हिमाचल प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी और बारिश के बाद पांच राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 475 सड़कें वाहनों के लिए बंद कर दी गईं। राज्य के कई इलाकों में पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहे और दृश्यता कम होने से वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में रविवार को बर्फबारी होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। जबकि कई उड़ानें रद्द कर दी गईं और राष्ट्रीय राजमार्गों सहित विभिन्न सड़कों को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करना पड़ा। इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड में हल्की बारिश हुई लेकिन कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

kashmir snow fall

कश्मीर में बर्फबारी

कश्मीर में बर्फबारी

अधिकारियों के मुताबिक बर्फबारी के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि जम्मू के रामबन जिले मेंभूस्खलन होने के कारण सामरिक रूप से अहम माने जाने वाले 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात लगभग चार घंटे तक बाधित रहा। रियासी के ऊपरी इलाकों के अलावा पुंछ, राजौरी, किश्तवाड़ और डोडा जिलों में भी बर्फबारी होने की खबर है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम में शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकरनाग में शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और श्रीनगर में शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

End of Feed