हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से नुकसान, शिमला में गाड़ियां मलबे में दबीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: ललित राय
  • Updated Jun 24, 2023, 02:57 PM IST

Himachal Pradesh Weather News: जहां एक तरफ दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में लोग बारिश होने से परेशान हैं, वहीं पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में मुसलाधार बारिश से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Himachal Pradesh Weather News: हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान हुआ है। राजधानी शिमला में कई गाड़ियां मलबे में दब गई हैं। कई रास्ते और सड़कें बंद है। बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। परियोजनाओं में गाद आने से शिमला शहर के लिए गिरी से पेयजल आपूर्ति बंद हो गई है। भारी बारिश के कारण राजगढ़-नाहन रोड पर नेहर बाग के पास पंजाब रोडवेज की बस हवा में लटक गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। परवाणू शिमला एनएच पर जगह-जगह पत्थर व मलबा गिरने से परवाणू से धर्मपुर तक कई जगह ट्रैफिक वन-वे किया गया है। वही कई जगहा सड़कों पर पानी आ गया है।शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा, "पहाड़ी राज्य में 28 जून से 1 जुलाई के बीच बिजली गिरने और 30- 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

28 जून को मानसून की दस्तक !

29 जून को बिलासपुर, शिमला, सोलन और सिरमौर और 30 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश और तूफान से पानी, बिजली सहित आवश्यक सेवाएं बाधित हो सकती हैं। यात्रियों को सावधान करते हुए उन्होंने कहा कि इन दिनों दृश्यता कम हो सकती है और भूस्खलन की भी संभावना है।किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपने खेतों में उचित जल निकासी चैनल बनाएं और कीटनाशकों और कीटनाशकों के छिड़काव को पुनर्निर्धारित करें।इस बीच राज्य सरकार ने जिला आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तैयार रहें और भूस्खलन के कारण मुख्य राजमार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग तैयार रखें।

End of Feed