उत्तर भारत में गर्मी ने ढाया कहर, लेकिन इस राज्य में होगी झमाझम बारिश, कुछ जिलों मे रेड अलर्ट

आईएमडी ने 19 और 20 मई के लिए राज्य के पथनमथिट्टा, कोट्टयम और इडुक्की जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्त, उन दो दिनों के लिए तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा और एर्नाकुलम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Heavy Rain Alert: एक तरफ जहां पूरा उत्तर भारत भयंकर गर्मी और हीटवेब की चपेट में है, वहीं केरल में अगले कुछ दिनों में झमाझम बारिश का अनुमान है। केरल से ही देश में मानसून का आगाज होता है। केरल में शुरुआत के बाद मानसून देश के बाकी हिस्सों की ओर बढ़ता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को आने वाले दिनों में केरल में अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है और 19 और 20 मई के लिए राज्य के कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया।

End of Feed