Heatwave Alert: दिल्ली से लेकर पूरे उत्तर भारत में आग उगलेगा सूरज, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Heatwave Alert: IMD ने 17 से 20 मई तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22 मई तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश जारी रहने की भविष्यवाणी भी की है। अगले सात दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप और दक्षिण कर्नाटक में तूफान, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की उम्मीद जताई है।

Heatwave Alert: उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है। अगर की राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो दिल्ली में भीषण गर्मी की मार से फिलहाल राहत मिलने के आसार कम हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों के बीच राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान के और बढ़ने के आसार है।

IMD Alert

भीषण गर्मी को लेकर IMD ने जारी की चेतावनी

IMD ने 17 से 20 मई तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। वहीं, 16 से 20 मई तक पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के साथ-साथ कई अलग-अलग क्षेत्रों में लू चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि इस सप्ताह के अंत में दिल्ली में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

End of Feed