शिवसेना के आधिकारिक नाम-चुनाव चिह्न पर SC में सुनवाई टली

न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां और न्यायमूर्ति एनके सिंह की पीठ के समक्ष सुनवाई हुई। ठाकरे की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि स्थानीय चुनाव जनवरी में हैं। कृपया जल्द से जल्द सुनवाई करें। यह अत्यावश्यक है। उनकी इस मांग पर जस्टिस कांत ने कहा कि इस मामले पर अगली सुनवाई अब 12 नवंबर को होगी

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में उद्धव ठाकरे की उस याचिका पर सुनवाई टली, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा शिवसेना का आधिकारिक नाम और चुनाव चिह्न (धनुष-बाण) एकनाथ शिंदे गुट को आवंटित करने के फैसले को चुनौती दी है। इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां और न्यायमूर्ति एनके सिंह की पीठ के समक्ष हुई। ठाकरे की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि स्थानीय चुनाव जनवरी में हैं। कृपया जल्द से जल्द सुनवाई करें। यह अत्यावश्यक है। उनकी इस मांग पर जस्टिस कांत ने कहा कि इस मामले पर अगली सुनवाई अब 12 नवंबर को होगी

End of Feed