मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल, राज कुशवाह को बताया निर्दोष, कहा- वो ऐसा नहीं कर सकता

राजा रघुवंशी हत्याकांड में राज सिंह कुशवाह समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे राज कुशवाह के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Raj Kushwaha Story: मेघालय में हुई राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है, हालांकि हत्या का मकसद अब तक सामने नहीं आया है। राजा रघुवंशी हत्याकांड में राज सिंह कुशवाह समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उधर, मेघालय पुलिस ने सोनम रघुवंशी की 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड ले ली है। आज सोनम को पटना के फुलवारी शरीफ थाने ले जाया गया। यहां से उसे शिलांग ले जाया जाएगा। उधर, इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे राज कुशवाह के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां और बहन ने राज को निर्दोष बताया है।

Raj kushwaha Mother and sister

मां और बहन ने राज कुशवाह को बताया निर्दोष

मां का रो-रोकर बुरा हाल, राज को बताया निर्दोष

राज कुशवाह की मां ने रोते-रोते कहा, "मेरा बेटा ऐसा कुछ नहीं कर सकता। वह सिर्फ 20 साल का है... वह मेरा सबकुछ है... मेरा बेटा सोनम के भाई की फैक्ट्री में काम करता था। उस पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। मैं सरकार से अनुरोध करती हूं कि उसे निर्दोष साबित किया जाए। वह निर्दोष है।

End of Feed