UK में खालिस्तानियों पर कसेगा शिकंजा, भगोड़ों को सौंपने के लिए भारत ने ब्रिटेन के साथ उठाया मुद्दा

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मंगलवार को एक विशेष प्रेस वार्ता के दौरान ये बातें कहीं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूके और मालदीव यात्रा से पहले आयोजित की गई थी। यह यात्रा बुधवार से शुरू हो रही है। विदेश सचिव ने कहा, 'खालिस्तानी चरमपंथियों और उनसे जुड़े संगठनों की मौजूदगी का मुद्दा हमने यूके में अपने साझेदारों के समक्ष उठाया है और हम आगे भी इसे उठाते रहेंगे।'

Vikram Misri : विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मंगलवार को कहा कि खालिस्तानी चरपमंथ का मुद्दा और इससे जुड़े समूह भारत के लिए चिंता का विषय हैं और इसे ब्रिटेन में अपने साझेदारों के ध्यान में लाया गया है। विदेश सचिव ने कहा कि भगोड़ों को प्रत्यर्पित करने के बारे में भारत और ब्रिटेन के बीच बातचीत भी हुई है। पीएम मोदी बुधवार से ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा पर रवाना होंगे।

Vikram Misri

विदेश सचिव विक्रम मिस्री। तस्वीर-पीटीआई

बुधवार से दो देशों के दौरे पर पीएम मोदी

विदेश सचिव ने मंगलवार को एक विशेष प्रेस वार्ता के दौरान ये बातें कहीं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूके और मालदीव यात्रा से पहले आयोजित की गई थी। यह यात्रा बुधवार से शुरू हो रही है। विदेश सचिव ने कहा, 'खालिस्तानी चरमपंथियों और उनसे जुड़े संगठनों की मौजूदगी का मुद्दा हमने यूके में अपने साझेदारों के समक्ष उठाया है और हम आगे भी इसे उठाते रहेंगे। यह न केवल हमारे लिए बल्कि हमारे साझेदार देशों के लिए भी चिंता का विषय होना चाहिए, क्योंकि यह वहां की सामाजिक एकता और सामाजिक व्यवस्था को प्रभावित करता है।'

End of Feed