यूपी के हाथरस जिले के एक स्कूल में बच्चों को जबरदस्ती नमाज पढ़ाने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई वो विरोध प्रदर्शन करने के लिए स्कूल पहुंच गए। इस दौरान कहा जा रहा है कि कुछ हिदू संगठनों ने भी उनका साथ दिया।
प्रिंसिपल सस्पेंड
स्कूल के बाहर जब हंगमा बढ़ने लगा तो स्कूल के प्रिंसिपल और दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। इन पर आरोप लगाया गया था कि छात्रों को कैंपस में नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया था।
स्कूल प्रशासन ने क्या कहा
वहीं स्कूल प्रशासन का दावा है कि नमाज नहीं पढ़ा गया है, किसी भी बच्चे पर दवाब नहीं बनाया गया था। हालांकि विवाद को बढ़ता देख स्कूल प्रबंधन ने जांच कमेटी गठित कर दी है। साथ ही जिला प्रशासन ने जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया है।
कब का है मामला
बुधवार को जब परिजनों को इस मामले की जानकारी हुई तो वो विरोध जताने और कार्रवाई की मांग करते हुए स्कूल पहुंचने लगे। इस दौरान शहर के हिंदूवादी संगठन भी पहुंचे और पैरेंट्स का साथ देते हुए नारे लगाने लगे। इस दौरान उन्होंने स्कूल के बाहर हनुमान चालीसा भी पढ़ा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
