पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के लोगों से मिलती थी ज्योति, ISI की थी खास प्लानिंग, पुलिस ने किए कई खुलासे

हिसार के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा कि ज्योति मल्होत्रा ​​के पास सैन्य या रक्षा अभियानों से जुड़ी किसी भी जानकारी तक सीधी पहुंच नहीं थी, जिसके बारे में कहा जा सके कि हो सकता है उसने वह साझा की हो, लेकिन वह सीधे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के संपर्क में थी।

Haryana YouTuber Jyoti Malhotra News: जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े व्यक्ति कथित तौर पर अपने संपर्क के तौर पर तैयार कर रहे थे। यह दावा हरियाणा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को किया। अधिकारी ने कहा कि ज्योति मल्होत्रा पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिवसीय सैन्य संघर्ष के दौरान नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एक पाकिस्तानी अधिकारी के कथित तौर पर संपर्क में थी।

Jyoti malhotra

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर संगीन आरोप

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के संपर्क में थी ज्योति

हिसार के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा कि ज्योति मल्होत्रा के पास सैन्य या रक्षा अभियानों से जुड़ी किसी भी जानकारी तक सीधी पहुंच नहीं थी, जिसके बारे में कहा जा सके कि हो सकता है उसने वह साझा की हो, लेकिन वह सीधे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के संपर्क में थी। एसपी सावन ने हरियाणा के हिसार में मीडियाकर्मियों से कहा, निश्चित रूप से, वे उसे अपने संपर्क के रूप में तैयार कर रहे थे। ज्योति मल्होत्रा यूट्यूब पर सक्रिय अन्य इन्फ्लूएंसर के संपर्क में थी। वे भी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े व्यक्तियों के संपर्क में थे। उन्होंने कहा, यह भी (एक तरह का) युद्ध है, जिसमें वे इन्फ्लूएंसर को अपने साथ जोड़कर अपने आख्यान को आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं।

End of Feed