दिल्ली से सटे हरियाणा में आठ टोल प्लाजा पर अब कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें बंद कर दिया जाएगा। यह ऐलान सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार (15 दिसंबर, 2023) को किया। मीडिया वालों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि सरकार के इस फैसले से जनता को सालाना 22.48 करोड़ रुपए की बचत होगी।
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)
कौन-कौन से टोल हुए फ्री?
- पेहोवा-पटियाला पंजाब सीमा तक राज्य राजमार्ग-19 स्थित कुरूक्षेत्र जिले का त्योकड़ टोल प्लाजा
- होडल नूंह-पटौदा पटौदी मार्ग स्थित सौंध, चारोदा व पथरेड़ी मार्ग पर तीन टोल प्लाजा
- राई-नाहरा-बहादुरगढ़ मार्ग पर बड़ोता व बामनोली टोल प्लाजा
- पुन्हाना-जुरहेड़ा राजस्थान सीमा तक सुनहेरा टोल प्लाजा
- फरीदाबाद-बल्लभगढ़ सोहना सडक़ पर बंधवाड़ी, क्रशर जोन, पाखल, नुरेरा टोल प्लाजा
- फिरोजपुर झिरका बिवान सड़क पर अलीपुर तिगड़ा व बिवान टोल प्लाजा
इन कॉलोनियों में नगर और ग्राम नियोजन विभाग की 103 कॉलोनियां तथा शहरी स्थानीय निकाय विभाग की 107 कॉलोनियां शामिल हैं। वैसे, राज्य में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से अब तक 1,883 कॉलोनियों को नियमित किया जा चुका है।
