हरियाणा में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुख्यात 'काला खैरामपुर' और 'हिंमाशु भाऊ' गैंग के बेहद करीबी और सक्रिय सहयोगी दिनेश उर्फ मिट्टू को यूरोपीय देश साइप्रस से भारत वापस डिपोर्ट कराने में कामयाबी हासिल की है।
गैंगस्टर दिनेश उर्फ मिट्टू साइप्रस से डिपोर्ट। AI IMAGE
साइप्रस में छिपा हुआ था मिट्टू
आरोपी दिनेश लंबे समय से भारत से फरार होकर साइप्रस में छिपा हुआ था और वहीं से इंटरनेट व डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के व्यापारियों से रंगदारी (Extortion) वसूलने, अवैध 'डब्बा कॉलिंग' नेटवर्क संचालित करने तथा गैंग के लिए नए लड़कों की भर्ती करने जैसी गंभीर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।
फरार अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाने की दिशा में साल 2026 में हरियाणा एसटीएफ द्वारा की गई यह 11वीं सफल डिपोर्टेशन और प्रत्यर्पण कार्रवाई है, जिसने विदेशों में बैठकर नेटवर्क चलाने वाले गैंगस्टरों की कमर तोड़ दी है।
