Haryana News:'अनिल विज मुझसे नाराज नहीं हैं, उन्हें अपनी बात कहने का अधिकार' बोले हरियाणा सीएम नायब सैनी

Haryana CM Naib Saini on Anil Vij: अनिल विज ने कहा है कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। इस बारे में पूछे जाने पर सैनी ने कहा, 'ऐसा नहीं है। सभी अधिकारी उनकी बात मानते हैं।' मुख्यमंत्री ने कहा, 'हर किसी की जिम्मेदारी होती है। मेरी भी है और अधिकारियों की भी है।'

Haryana CM Naib Saini on Anil Vij: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को दावा किया कि ऊर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज उनसे नाराज नहीं हैं। सैनी ने कहा कि विज पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें अपनी बात कहने का अधिकार है।सैनी की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है, जब विज पिछले कुछ दिनों से लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं।विज ने पूर्व में दावा किया था कि 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में अंबाला कैंट सीट से उन्हें हराने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। विज ने यह भी आरोप लगाया था कि उन्हें आशंका है कि एक बड़े नेता के इशारे पर पिछले साल विधानसभा चुनावों में उन्हें हराने की कोशिश की गई थी।

haryana news

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अनिल विज

यह पूछे जाने पर कि क्या विज नाराज हैं, सैनी ने कहा कि कोई 'नाराजगी' नहीं है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सैनी ने कहा, 'हम मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में साथ थे। हमने एक विभाग की समीक्षा बैठक भी की।'मुख्यमंत्री ने कहा, 'वह हमारे वरिष्ठ नेता हैं। कोई नाराजगी नहीं है... उन्हें अपनी बात कहने का अधिकार है।'

End of Feed