दिल्ली चुनाव एक्जिट पोल रिजल्ट, 5 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़: महाकुंभ में PM मोदी ने लगाई आस्था की डुबकी, निर्वासित भारतीयों को लेकर आया अमेरिकी विमान
5 फरवरी 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के लिए मतदान केंद्र सजकर तैयार हो गए हैं। विधानसभा की सभी 70 सीटों पर आज मतदान होगा। 1 करोड़ 56 लाख से अधिक मतदाता 699 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। चुनाव आयोग ने मतदाताओं से रिकॉर्ड मतदान की अपील की है। दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के विधायक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ की FIR दर्ज की गई है।
दिल्ली चुनाव एक्जिट पोल रिजल्ट, 5 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़: महाकुंभ में PM मोदी ने लगाई आस्था की डुबकी, निर्वासित भारतीयों को लेकर आया अमेरिकी विमान
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Voting Live Updates
Delhi Vidhan Sabha Chunav Exit Poll Results 2025 Live Updates