हरियाणा विधानसभा बनी सियासी अखाड़ा,8 कांग्रेस विधायक निलंबित,सिख दंगे का मुद्दा उठाने पर छीना पोस्टर

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सड़क से लेकर सदन तक जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। सत्र की शुरुआत से पहले कांग्रेस के तमाम विधायकों ने काले कपड़े पहन कर तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरा।

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सड़क से लेकर सदन तक जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। सत्र की शुरुआत से पहले कांग्रेस के तमाम विधायकों ने काले कपड़े पहन कर तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरा। इस दौरान विधानसभा में एंट्री को लेकर सुरक्षा कर्मियों और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत तमाम कांग्रेसी विधायकों के बीच जमकर धक्का मुक्की भी हुई। कांग्रेस के ही पार्टी द्वारा निलंबित विधायक जनरल सिंह ने सदन के अंदर सिख दंगे से जुड़े मामले को उठाने के लिए जब पोस्टर लहराया तो कांग्रेस के ही एक विधायक इंदुराज नरवाल ने उनके हाथ से पोस्टर छीन लिया इसको लेकर बीजेपी उन पर हमलावर नजर आई और इसे एक दलित और सिख विधायक का अपमान बताया।

haryana assembly

हरियाणा विधानसभा बनी सियासी अखाड़ा

सदन में इतनी ज्यादा गम गामी बढ़ गई की दो बार कार्रवाही को स्थगित करना पड़ा इसके बाद स्पीकर ने कांग्रेस के 8 विधायकों को एक सदन की कार्रवाई से 1 दिन के लिए निलंबित कर दिया।हरियाणा विधानसभा स्पीकर ने इंदु राज नरवाल , शकुंतला खटक , गोकुल सेतिया , बलराम डांगी , आदित्य सुरजेवाला , देवेंद्र हंस और विकास सहारण को सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया।

End of Feed