भारत की ऊर्जा आपूर्ति पर संसद को जानकारी देंगे हरदीप पुरी, सदन में LoP राहुल गांधी भी रहेंगे मौजूद

वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल के दाम प्रति बैरल 100 डॉलर को छू गए हैं। तेल संकट के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी लोकसभा में बयान देने वाले हैं। युद्ध से उत्पन्न हुए संकट के बाद भारत में ऊर्जा एवं ईंधन की क्या स्थिति है, इस पर वह सदन को जानकारी देंगे।

Hardeep Puri : ईरान, अमेरिका-इजरायल युद्ध की वजह से दुनिया भर में तेल आपूर्ति पटरी से उतर गई। देशों में एलपीजी-एनपीजी सहित तेल की किल्लत होने लगी है। ऑयल टैंकरों पर बुधवार रात ईरान के हमलों के बाद यह संकट और बड़ा हो गया है। वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल के दाम प्रति बैरल 100 डॉलर को छू गए हैं। तेल संकट के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी लोकसभा में बयान देने वाले हैं। युद्ध से उत्पन्न हुए संकट के बाद भारत में ऊर्जा एवं ईंधन की क्या स्थिति है, इस पर वह सदन को जानकारी देंगे।

Hardeep Puri

ईरान युद्ध के बाद ईंधन संकट पैदा होने लगा है।

सदन में मौजूद रहेंगे राहुल गांधी

सूत्रों का कहना है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सदन में मौजूद रहेंगे और इस मुद्दे पर होने वाली चर्चा के दौरान हस्तक्षेप कर सकते हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बुधवार को एक अंतर-मंत्रालयी प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक ऊर्जा मार्ग प्रभावित होने के बावजूद भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित बनी हुई है। उन्होंने कहा, 'भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित है। हमारी दैनिक खपत लगभग 55 लाख बैरल है। विविध स्रोतों से खरीद (डाइवर्सिफाइड प्रोक्योरमेंट) के कारण आज हमारे पास जितनी मात्रा सुरक्षित है, वह इस अवधि में आमतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आने वाली मात्रा से भी अधिक है।'

End of Feed