Har Ghar Tiranga: कश्मीर से लेकर कोलकाता तक... सड़कों पर शान से निकली तिरंगा यात्रा, देखें वीडियो

Har Ghar Tiranga: देशभर में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगा यात्राओं और रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ‘हर घर तिरंगा’ रैली को हरी झंडी दिखाई। राज्य में 15 अगस्त से पहले 70 लाख राष्ट्रीय ध्वज वितरित करने की तैयारी है। वहीं जम्मू-कश्मीर के डोडा में 9 से 17 अगस्त तक मेगा तिरंगा रैली अभियान चलाया जा रहा है।

Har Ghar Tiranga: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में सोमवार को ’हर घर तिरंगा’ रैली को हरी झंडी दिखाई। यह रैली स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर में आयोजित की जा रही है।

har ghar tiranga (2)

देश के कई जिलो में 'हर घर तिरंगा' यात्रा निकाली गई। ANI

शुभेंदु अधिकारी के साथ राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री शरद्वता मुखोपाध्याय और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य विधायक भी शामिल हुए। इस अभियान के तहत, राज्य सरकार 15 अगस्त से पहले पूरे राज्य में 70 लाख राष्ट्रीय ध्वज वितरित करेगी।

End of Feed