तिरंगे से सज रहा देश, विदेशों में भी गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’... आज से शुरू हुआ Har Ghar Tiranga अभियान; जानें खास बातें

Har Ghar Tiranga 2026: देश में 9 अगस्त से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत हो गई है, जो 17 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान लोगों से घरों पर तिरंगा फहराने और ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन समेत विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की गई है। अभियान इस बार ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष से भी जुड़ा है।

Har Ghar Tiranga 2026: देश में आज यानी 9 अगस्त से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत हो गई है। यह अभियान 17 अगस्त तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य देशवासियों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

har ghar tiranga

Har Ghar Tiranga 2026: आज से शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, 17 अगस्त तक चलेगा कार्यक्रम। AI IMAGE

‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत वर्ष 2022 में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत की गई थी। इसके बाद यह अभियान बड़े जनभागीदारी आंदोलन के रूप में विकसित हुआ है। इस पहल के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में नागरिकों को तिरंगे के साथ जुड़ने और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाता है।

End of Feed