'हाथ में हथकड़ी, पैरों में बेड़ियां, सलूक ऐसा मानों कि हम अपराधी हों', अमेरिका से भेजे गए भारतीयों का छलका दर्द

Illegal Indian Immigration : अमेरिका की कानूनी एजेंसियों ने ऐसे करीब 18 हजार अवैध प्रवासी भारतीयों की पहचान की है जिन्हें वापस भारत भेजा जाएगा। वहीं, डिपोर्टेशन का यह मुद्दा भारत में एक बड़ा सियासी मुद्दा बन गया है। विपक्ष ने सरकार पर ट्रंप के आगे झुकने का आरोप लगाया है। चूंकि बजट सत्र चल रहा है। ऐसे में विपक्ष सदन में सवाल से तीखे सवाल कर रहा है।

Illegal Indian Immigration : अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों का पहला जत्था बुधवार को अमृतसर पहुंचा। अमेरिकी सेना के विमान सी-17 ग्लोबमास्टर में सवार होकर आए 204 भारतीयों में से कई ने अपनी इस यात्रा के बेहद बुरे अनुभव साझा किए हैं। लोगों का कहना है कि विमान में उन्हें अपराधियों की तरह रखा गया। उनके हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां डाल दी गईं। करीब 40 घंटे की इस यात्रा में शौच के लिए भी उन्हें जद्दोजहद करनी पड़ी। कई लोगों का दावा है कि अमेरिका जाने के चक्कर में उनकी जीवन भर की जमा पूजी और कमाई डूब गई। बता दें कि राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप अवैध प्रवासियों को अमेरिका से बाहर निकाल रहे हैं।

US deportation

पहले जत्थे में स्वदेश आए हैं 104 भारतीय।

अमेरिका की कानूनी एजेंसियों ने ऐसे करीब 18 हजार अवैध प्रवासी भारतीयों की पहचान की है जिन्हें वापस भारत भेजा जाएगा। वहीं, डिपोर्टेशन का यह मुद्दा भारत में एक बड़ा सियासी मुद्दा बन गया है। विपक्ष ने सरकार पर ट्रंप के आगे झुकने का आरोप लगाया है। चूंकि बजट सत्र चल रहा है। ऐसे में विपक्ष सदन में सवाल से तीखे सवाल कर रहा है। गुरुवार को संसद की कार्यवाही जब शुरू हुई तो विपक्ष के सांसदों ने अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर तत्काल चर्चा कराने की मांग की।

End of Feed