Haldwani Row: खरगे की रैली के बाद 'शुद्धिकरण' विवाद पर सख्त एक्शन, उत्तराखंड BJP अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर FIR दर्ज

Haldwani Row: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद रामलीला मैदान में किए गए कथित 'शुद्धिकरण अनुष्ठान' को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मामले में बेंगलुरु के विधान सौध पुलिस स्टेशन में बीजेपी पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Haldwani Row: उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम के बाद उठा विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुई रैली के बाद वहां कथित तौर पर एक "शुद्धिकरण अनुष्ठान" का आयोजन किया गया था। इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और अब बेंगलुरु के विधान सौध पुलिस स्टेशन में बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है।

Haldwani Row

खरगे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर बवाल (फाइल फोटो)

यह पूरी कानूनी कार्रवाई कांग्रेस के एसटी विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष टी.आर. रामप्पा की शिकायत पर हुई है। अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि खरगे के जाने के बाद जानबूझकर यह अनुष्ठान आयोजित किया गया, जिसका मकसद यह जातिवादी संदेश देना था कि उनके वहां होने से मैदान "अशुद्ध" हो गया था। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह सीधा-सीधा एक दलित नेता और उनके समुदाय का अपमान है।

End of Feed