पन्नू की एक और गीदड़ भभकी, अब CM भगवंत मान, DGP की हत्या की दी धमकी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2024, 04:03 PM IST

Gurpatwant Singh Pannun: पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा दोनों देशों की नागरिकता है। रिपोर्टों की मानें तो अभी वह अमेरिका में कहीं छिपा हुआ है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा खालिस्तानी आतंकियों और उनकी संपत्तियों पर शिकंजा कसे जाने बाद पन्नू तिलमिला गया है।

Gurpatwant Singh Pannun: खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर गीदड़ भभकी दी है। इस बार उसने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव की हत्या की धमकी दी है। पन्नू ने कहा है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर वह इन दोनों की हत्या कराएगा। इस खालिस्तानी आतंकी ने पंजाब के गैंगस्टरों को एकजुट होकर 26 जनवरी के दिन आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पर हमला करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री एवं डीजीपी पर हमला करने की पन्नू की यह ताजा धमकी है।

Gurpatwant Singh Pannun

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फिर दी धमकी।

अमेरिका में कहीं छिपा है पन्नू

पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा दोनों देशों की नागरिकता है। रिपोर्टों की मानें तो अभी वह अमेरिका में कहीं छिपा हुआ है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा खालिस्तानी आतंकियों और उनकी संपत्तियों पर शिकंजा कसे जाने बाद पन्नू तिलमिला गया है। वह आए दिन धमकी दे रहा है। कभी वह हवाई प्लेन को बम से उड़ाने और कभी संसद पर हमले की धमकी देता है। कुछ समय पहले एक वीडियो जारी कर उसने कहा कि वह 13 दिसंबर को संसद पर हमला करेगा। इससे पहले उसने 19 नवंबर को एयर इंडिया की यात्रियों को निशाना बनाने की धमकी दी।

End of Feed