हवा से बातें करने वाली 'Vande Bharat' की चपेट में आई महिला, गई जान; महीने भर में तीन बार मवेशी भी हो चुके शिकार

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 8, 2022, 08:29 PM IST

पिछले एक महीने में ट्रेन की चपेट में आने से पटरी पर मवेशियों के मरने की कम से कम तीन घटनाएं हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर को हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन का उद्घाटन किया था।

गुजरात (Gujarat) के आणंद (Anand) में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मंगलवार (आठ नवंबर, 2022) को यह घटना वहां के रेलवे स्टेशन के पास हुई। ट्रेन 18 के नाम से मशहूर यह सफेद रंग की रेलगाड़ी मुंबई जा रही थी।

vande bharat express train

हवा से बातें करने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेन 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती है।

रेलवे पुलिस ने इस बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में 54 साल की वह महिला आ गई थी, जिससे उसकी जान चली गई। अफसर के मुताबिक, पीड़िता की शिनाख्त बीट्राइस आर्चीबाल्ड पीटर के रूप में हुई है।

End of Feed