गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक को मिलेगा PLI CAPEX के बड़े हिस्से का फायदा, CRISIL रिपोर्ट में सामने आई ये बड़ी बातें

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2023, 06:00 PM IST

PLI योजना के तहत पूरे देश में 2.8 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होने का अनुमान है। CRISIL रिपोर्ट में विश्लेषण किए गए 9 क्षेत्रों के तहत गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक को अनुमानित PLI CAPEX का लगभग 72 प्रतिशत लाभ होगा। देश में अनुमानित अब तक के कुल PLI CAPEX में अकेले गुजरात की हिस्सेदारी 28% है।

CRISIL Report: देश में स्थानीय स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना PLI (प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव) योजना को लेकर एक रीसर्च में कई बड़ी बातें सामने आई है। हाल ही में CRISIL मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिसिस (MI&A) द्वारा जारी रिपोर्ट में यह बताया गया है कि गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक, PLI (प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव) योजना के तहत किए गए अनुमानित CAPEX के सबसे बड़े हिस्सेदार होंगे।

PLI Scheme

भारत में अब तक हुए अनुमानित PLI CAPEX का 28% गुजरात आकर्षित करेगा।

2.8 लाख करोड़ रुपये निवेश आकर्षित होने का अनुमान

CRISIL ने अपने इस रिपोर्ट में 14 में से 9 प्रमुख क्षेत्रों में विश्लेषण किया है। इन नौ प्रमुख क्षेत्रों में ACC बैटरी, सोलर PV, टेक्सटाइल सेक्टर, मोबाइल, फूड प्रोसेसिंग, दूरसंचार, गुड्स, आईटी हार्डवेयर और मेडिकल डिवाइसेज सेक्टर शामिल हैं। इन सेक्टर्स में PLI (प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव) योजना के तहत पूरे देश में ₹2.8 लाख करोड़ निवेश आकर्षित होने का अनुमान है।

End of Feed