'धोरडोः गुजरात के सरहदी पर्यटन की वैश्विक पहचान' विषय पर आधारित गुजरात की झांकी गणतंत्र दिवस पर होगी प्रदर्शित

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2024, 07:26 PM IST

Gujarat Republic Day Tableau: संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों की सूची में शामिल धोरडो की झांकी के जरिए उसकी जीवटता और 'विकसित भारत' की परिकल्पना को साकार कर रहे देश एवं राज्य के सरहदी पर्यटन को दिखाने का प्रशंसनीय प्रयास है।

Gujarat Republic Day Tableau: 'धोरडोः गुजरात के सरहदी पर्यटन की वैश्विक पहचान' विषय पर आधारित गुजरात की झांकी गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शित की जाएगी, झांकी के मुख्य आकर्षणः धोरडो के 'भूंगा' के रूप में पहचाने जाने वाले घर, स्थानीय हस्तकला और रोगन आर्ट, रण उत्सव, टेंट सिटी और यूनेस्को द्वारा हाल ही में 'अमूर्त सांस्कृतिक विरासत' घोषित किया गया गुजरात का गरबा

Gujarat Republic Day Tableau

संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने धोरडो को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों की सूची में शामिल किया है

गुजरात राज्य ने हमेशा ही अपने सामाजिक, राजनीतिक, औद्योगिक और सांस्कृतिक विकास के माध्यम से देश को एक नई दिशा दिखाई है। इस उपक्रम को कायम रखते हुए इस वर्ष 26 जनवरी, 2024 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस की राष्ट्रीय परेड में राज्य की सांस्कृतिक विरासत को उजागर करने वाली 'धोरडोः गुजरात के सरहदी पर्यटन की वैश्विक पहचान' विषय पर आधारित झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा।

End of Feed