अरविंद केजरीवाल को झटकाः मांगी थी PM नरेंद्र मोदी की डिग्री, गुजरात HC बोला- नहीं है जरूरत, दिल्ली CM पर लगाया जुर्माना

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 31, 2023, 04:29 PM IST

PM Narendra Modi Degree Row: वैसे, इससे पहले फरवरी में हुई पिछली सुनवाई के समय यूनिवर्सिटी की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने यह दावा किया था कि छिपाने को कुछ भी नहीं है, क्योंकि पीएम की डिग्री के बारे में जानकारी ‘‘पहले से ही सार्वजनिक है’’ और विवि ने पहले एक खास तारीख पर अपनी वेबसाइट पर जानकारी को सार्वजनिक किया था।

PM Narendra Modi Degree Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री से जुड़े मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक को तगड़ा झटका लगा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि शुक्रवार (31 मार्च, 2023) को गुजरात हाईकोर्ट ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के उस सात साल पुराने आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें गुजरात विश्वविद्यालय (जीयू) को सीएम केजरीवाल को पीएम मोदी की डिग्री के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया गया था।

arvind kejriwal narendra modi, narendra modi degree, gujarat hc

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

जस्टिस बीरेन वैष्णव की सिंगल बेंच ने सीआईसी के आदेश के खिलाफ जीयू की अपील स्वीकार करते हुए दिल्ली सीएम पर 25,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया और उन्हें चार हफ्ते के अंदर गुजरात राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (जीएसएलएसए) में रकम जमा करने के लिए कहा। मामले में सीएम केजरीवाल के वकील पर्सी कविना के अनुरोध के बाद भी जस्टिस वैष्णव ने अपने आदेश पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया।

End of Feed