देश

हावड़ा में एक बार फिर बवाल, टाइम्स नाउ नवभारत के रिपोर्टर पर हमला, टीएमसी का इनकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Mar 31, 2023, 02:42 PM IST

Howrah riots today: हावड़ा में एक बार फिर हंगामा होने के बाद बड़े स्तर पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सीएम ममता बनर्जी का कहना है कि जो भी लोग दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Howrah riots today: रामनवमी के दिन हिंसा के बाद एक बार फिर हावड़ा में बवाल हुआ है। टाइम्स नाउ नवभारत के रिपोर्टर पर हमला भी हुआ है। हालांकि टीएमसी नेता सौगत रॉय ने कहा कि जानबूझकर हमला नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दावा किया कि राम नवमी के दिन हावड़ा में हुई हिंसा के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य दक्षिणपंथी संगठन जिम्मेदार हैं।उन्होंने लोगों से इलाके में शांति बनाये रखने की अपील की।

रामनवमी के दिन हुई थी हिंसा

ममता बनर्जी ने कहा कि हावड़ा की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हावड़ा में हिंसा के पीछे न तो हिंदू थे और ना ही मुस्लिम थे। बजरंग दल और अन्य ऐसे संगठनों के साथ भाजपा हथियारों के साथ हुई इस हिंसा में शामिल थी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उन सभी लोगों की मदद करेगी जिनकी संपत्तियों को झड़पों के दौरान नुकसान पहुंचा। हावड़ा में बृहस्पतिवार को हुई हिंसा के सिलसिले में 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’’प्रशासन के एक वर्ग में शिथिलता का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि संघर्ष में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस के अनुसार हावड़ा में राम नवमी के मौके पर दो समूहों के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान इलाके में कई गाड़ियों में आग लगा दी गयी और दुकानों में तोड़फोड़ की गयी।जिले के काजीपाड़ा इलाके में और आसपास शुक्रवार को स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में रही। इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल को तैनात किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article