हे भगवान! पर्व के बीच सूरत स्टेशन पर ऐसी मारामारी कि अफरा-तफरी में चली गई यात्री की जान, कई बेहोश

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 12, 2023, 02:59 PM IST

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने नवसारी में संवाददाताओं से कहा कि बिहार जाने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई और पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की।

त्यौहार पर यूं तो हर बार घर जाने के लिए लोगों के बीच आपाधापी देखी जाती है, मगर इस बरस गुजरात में घर जाने के लिए गजब की मारीमारी देखने को मिली। आलम यह था कि वहां के सूरत रेलवे स्टेशन पर कथित तौर पर भगदड़ जैसे हालात पनप गए थे। ट्रेन में चढ़ने के लिए मची अफरा-तफरी के बीच एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि कुछ लोग मौके पर बेहोश हो गए थे।

surat station

गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन पर घर जाने के लिए मारामारी के दौरान के नजारे। (फाइल)

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला शनिवार (11 नवंबर, 2023) का है। छठ त्योहार के लिए बिहार जाने वाली विशेष ट्रेन (ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन) में सवार होने के दौरान सूरत स्टेशन पर सुबह अफरा-तफरी मची थी, जिसमें 40 साल के मुसाफिर की मौत हो गई, जबकि दो और लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए। पुलिस अधीक्षक (पश्चिम रेलवे) सरजो कुमारी ने कहा कि स्टेशन में भारी भीड़ थी, जिसके कारण कुछ यात्रियों को घबराहट और चक्कर आने की समस्या हुई।

End of Feed