Vijay Rupani's Body Identified: बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई। मृतकों में 68 वर्षीय विजय रूपाणी भी शामिल हैं। अहमदाबाद में एयर इंडिया की उड़ान AI171 के भयावह हादसे के तीन दिन बाद DNA टेस्ट के जरिए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Gujarat Ex CM Vijay Rupani) की पहचान की पुष्टि की गई है, टेस्ट के नतीजे संडे को सुबह 11:10 बजे आए।
मृतकों में 68 वर्षीय विजय रूपाणी भी शामिल हैं (फाइल फोटो)
रूपाणी का पार्थिव शरीर अहमदाबाद से राजकोट एक चार्टर्ड विमान से ले जाया जाएगा। रूपाणी के अंतिम संस्कार की व्यवस्था के बारे में अंतिम निर्णय आज उनके परिवार द्वारा लिए जाने की उम्मीद है।
बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, जो उड़ान संख्या AI171 के रूप में संचालित होता था, 12 जून को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई। मृतकों में 68 वर्षीय रूपानी भी शामिल थे वहीं इस दुखद हादसे में एक यात्री बच गया।
विमान उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद नीचे आ गया
विमान उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद नीचे आ गया और हवाई अड्डे के रनवे से सिर्फ़ एक किलोमीटर दूर मेघानीनगर इलाके में बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर के अंदर एक इमारत से जा टकराया। टक्कर के बाद आग का गोला बना, जिससे छात्रावास की इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और जमीन पर मौजूद कई लोगों की मौत हो गई, जिनमें कुछ एमबीबीएस छात्र भी शामिल थे, संडे तक 32 पीड़ितों की पहचान हो चुकी है और 14 के शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं।
