Gujarat Election: दो दिन पहले जिस MLA ने दिया था इस्तीफा, वो कांग्रेस को 'दिशाहीन' बता BJP में हो गया शामिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 05:59 PM IST

इस साल मई में कांग्रेस विधायक और आदिवासी नेता अश्विन कोतवाल ने भी विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था और बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद अब पाटीदार नेता के तौर पर पहचान रखने वाले हर्षद रिबाडिया ने भी कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात में इसी साल होने हैं विधानसभा चुनाव
  • चुनाव से पहले कांग्रेस के कई नेता छोड़ चुके हैं पार्टी
  • आप भी लगा चुकी है कांग्रेस में सेंध

एक तरफ राहुल गांधी भारत जोडो यात्रा के जरिए कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी के नेता चुनावी राज्यों में उनका साथ छोड़कर विरोधी दल में शामिल हो रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक हर्षद रिबाडिया ने गुरुवार को बीजेपी का दामन थाम लिया है।

congress mla join bjp

कांग्रेस के पूर्व विधायक हर्षद रिबाडिया बीजेपी में शामिल (फोटो- फेसबुक)

हर्षद रिबाडिया ने दो दिन पहले ही विधायक के पद से इस्तीफा दिया था। हर्षद रिबाडिया पाटीदार नेता के तौर पर गुजरात में पहचान रखते हैं और पाटीदार समुदाय पर उनकी काफी पकड़ मानी जाती है। गुजरात में पाटीदारों की संख्या भी अच्छी खासी है और वो कई सीटों पर निर्णायक भूमिका में रहते हैं।

End of Feed