गुजरात में 400 से ज्यादा लोग एक साथ बीमार पड़े, शादी के खाने से फूड पॉइजनिंग की शिकायत

Gujarat Food Poisoning: समारोह में परोसा गया खाना खाने के कुछ घंटों बाद मेहमानों में जी मिचलाना, उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

Gujarat News: गुजरात के दाहोद जिले के अभलोड गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शादी समारोह के बाद 400 से ज्यादा मेहमान बीमार पड़ गए। अधिकारियों को शक है कि यह फूड पॉइजनिंग का एक बड़ा मामला हो सकता है। कई बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और स्वास्थ्य अधिकारी स्थिति को काबू में करने और बीमारी की वजह का पता लगाने में जुट गए हैं।

गुजरात में 400 से ज्यादा लोग एक साथ बीमार पड़े, शादी के खाने से फूड पॉइजनिंग की शिकायत

गुजरात में 400 से ज्यादा लोग एक साथ बीमार पड़े, शादी के खाने से फूड पॉइजनिंग की शिकायत

शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, समारोह में परोसा गया खाना खाने के कुछ घंटों बाद मेहमानों में जी मिचलाना, उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

End of Feed