पुर्तगाल जाने की कोशिश कर रहे गुजराती दंपति और बच्ची का लीबिया में अपहरण, 2 करोड़ फिरौती मांगी

इस परिवार ने 29 नवंबर को अहमदाबाद से दुबई के लिए उड़ान भरी थी। वहां से उन्हें लीबिया के बेंगाजी शहर ले जाया गया, जहां से उनका अपहरण कर लिया गया। पीड़ित चावड़ा के भाई पुर्तगाल में बसे हुए हैं, और ये परिवार पुर्तगाल स्थित एक एजेंट की मदद से यात्रा कर रहे थे।

गुजरात के मेहसाणा जिले के एक दंपति और उनकी तीन वर्षीय बेटी का पुर्तगाल में प्रवास करने की कोशिश के दौरान लीबिया में कथित तौर अपहरण कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि इन्हें 2 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए बंधक बना लिया गया है। अधिकारियों ने शनिवार (13 दिसंबर, 2025) को यह जानकारी दी। मेहसाणा के पुलिस अधीक्षक हिमांशु सोलंकी ने बताया कि किस्मतसिंह चावड़ा, उनकी पत्नी हीनाबेन और बेटी देवंशी को उत्तरी अफ्रीकी देश लीबिया में, जो भूमध्य सागर के किनारे स्थित है, पुर्तगाल जाते समय अगवा कर लिया गया। किस्मतसिंह का भाई पुर्तगाल में रहता है।

kidnapping

लीबिया में गुजराती परिवार का अपहरण- प्रतीकात्मक तस्वीर (Freepik)

यूरोप में बसने की योजना बना रहा था परिवार

उन्होंने बताया कि जिले के बादलपुरा गांव का यह परिवार पुर्तगाल स्थित एक एजेंट की मदद से यूरोप में बसने की योजना के साथ यात्रा कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि मेहसाणा कलेक्टर एस.के. प्रजापति को घटना की जानकारी दे दी गई है। सोलंकी ने बताया कि परिवार ने 29 नवंबर को अहमदाबाद से दुबई के लिए उड़ान भरी थी। वहां से उन्हें लीबिया के बेंगाजी शहर ले जाया गया, जहां से उन्हें अगवा कर लिया गया।

End of Feed