देश भर में हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे तीन आतंकी गिरफ्तार, हथियार एक्सचेंज करने गए थे गुजरात...UP कनेक्शन आया सामने

गुजरात ATS गिरफ्तारी की अधिक जानकारी देने के साथ ही पूरे मामले में बड़ा खुलासा करने वाली है। मामले पर अभी अधिक जानकारी मिल सकती है। बताया गया कि तीनों आतंकी दो अलग अलग मॉड्यूल का हिस्सा हैं। तीनों के ISIS से जुड़े होने की जानकारी मिली है। इनमें दो यूपी से हैं।

Gujarat ATS arrested Terrorists: देश को दहलाने के लिए प्लानिंग में लगे कई आतंकी पकड़े गए हैं। आतंकी हथियार एक्सचेंज करने के लिए इधर से उधर आ जा रहे थे, जिस बीच उनको गिफ्तार किया गया है। वे देश भर में आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। गुजरात से तीन आतंकी पड़के गए हैं। गुजरात ATS ने इनकी गिरफ्तारी की है। इनमें दो आतंकी वेस्टर्न यूपी के रहने वाले हैं। एक हैदराबाद का है। बताया गया कि तीनों ट्रेंड आतंकी हैं और इनकी उम्र करीब 30 से 35 साल की बीच की है।

ARREST (1)

यूपी और हैदराबाद के आतंकी गुजरात से पकड़े गए (प्रतीकात्मक फोटो)

गुजरात ATS को मिली बड़ी कामयाबी

गुजरात ATS ने इन आतंकियों को पकड़कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। बताया गया कि तीनों आतंकी, जो पकड़े गए हैं वह ISIS के हैं। ये तीनों हथियार एक्सचेंज करने के लिए गुजरात आए थए। देश भर में आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। जहां इनकी गिफ्तारी के साथ ही बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। बता दें कि तीनों आतंकी पिछले एक साल से गुजरात ATS की रडार पर थे।

End of Feed