'GST बचत उत्सव' में बीजेपी हमलावर, जनता के फायदे गिनाते हुए कांग्रेस पर किया करारा वार

बीजेपी प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा कि देश में त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है और इस बार जनता को जीएसटी कटौती का लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि एनडीए के सभी मंत्री और नेता जमीनी स्तर पर जाकर जनता और व्यापारियों से मिले और व्यापक फीडबैक मिला।

GST Bachat Utsav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित जीएसटी सुधारों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में 'GST बचत उत्सव' की शुरुआत कर दी है। 29 सितंबर तक यह अभियान पदयात्राओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों के जरिए बाजारों में चलेगा। केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक सड़कों पर उतरकर दुकानदारों व उपभोक्ताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं और जीएसटी में कटौती से जुड़े लाभ गिनवा रहे हैं। इसी सिलसिले में आज बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दो दिन में जीएसटी सुधारों से हुए असर और फायदों के आंकड़े पेश किए और विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

SAMBIT PATRA

'GST बचत उत्सव' में कांग्रेस पर बीजेपी हमलावर

संबित पात्रा का दावा – त्योहारों संग 'टैक्स राहत'

End of Feed