Malkangiri Group clashes:ओडिशा के मलकानगिरी में समूह संघर्ष, इंटरनेट सेवाएं निलंबित, निषेधाज्ञा लागू

विपक्ष बीजू जनता दल और कांग्रेस ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी नीत भाजपा सरकार पर रविवार को झड़प को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया।

ओडिशा के मलकानगिरी जिले में एक आदिवासी महिला की हत्या को लेकर दो समूहों के बीच झड़प के बाद प्रशासन ने सोमवार को इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं और दो गांवों में निषेधाज्ञा लागू कर दी। महिला का सिर कटा शव एक नदी के पास से बरामद किया गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।दोनों पक्षों ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की है, जबकि पुलिस ने कहा है कि इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और स्थिति अब नियंत्रण में है। विपक्ष बीजू जनता दल और कांग्रेस ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी नीत भाजपा सरकार पर रविवार को झड़प को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया।

odisha police

ओडिशा के मलकानगिरी में समूह संघर्ष (फोटो: canva)

हालांकि चार दिसंबर को राखेलगुडा गांव के पास नदी के किनारे से 51 वर्षीय विधवा लेक पदियामी का धड़ बरामद होने के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया था।यह झड़प रविवार दोपहर को हुई जब राखलगुडा गांव के आदिवासियों ने कोरकुंडा सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंगाली आबादी के इलाके एमवी-26 गांव पर कथित तौर पर हमला किया।पुलिस ने बताया कि भीड़ ने कम से कम एक दर्जन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया, कुछ वाहनों को नष्ट कर दिया तथा कम से कम चार घरों को आग लगा दी।

End of Feed