डिनर के दौरान व्हाइट हाउस में शानदार मोमेंट, बाइडेन की बात पर पीएम मोदी ने लगाया ठहाका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2023, 08:00 AM IST

White House Dinner: पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे में कई हल्के फुल्के क्षण आए। उनमें से एक व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर का भी था। स्टेट डिनर के दौरान जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने टोस्ट, अल्कोहल और अपने दादा की बात बताई तो मौजूद हर कोई शख्स हंसे बिना नहीं रह सका।

White House Dinner: पीएम नरेंद्र मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर का आयोजन अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किया था। उस डिनर में करीब 400 दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। भोज के दौरान कई हल्के फुल्के क्षण भी देखने को मिले। खासतौर से जो बाइडेन और पीएम नरेंद्र मोदी के हाथ में ड्रिंक की ग्लास थी उसी दौरान जो बाइडेन ने अल्कोहल, टोस्ट और अपने दादा की बात बताई। जो बाइडेन जब उस प्रसंग का जिक्र कर रहे थे तो पूरी महफिल ठहाकों से गूंज उठी। अब बताते हैं कि जो बाइडेन ने क्या कहा। जो बाइडेन ने कहा कि उनके दादा कहा करते थे कि अगर टोस्ट के साथ अल्कोहल ना हो तो ग्लास को बाएं हाथ से पकड़ना चाहिए। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी और जो बाइडेन दोनों शराब को हाथ नहीं लगाते हैं।

हमारी क्षमता की दुनिया कायल

जो बाइडेन ने कहा कि जिल और पीएम मोदी के साथ उन्होंने अच्छ दिन बिताया। हम भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच दोस्ती के महान बंधन का जश्न मनाते हैं, प्रधानमंत्री मोदी ने रात्रिभोज की मेजबानी करने और उनके लिए अपने दरवाजे खोलने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला जिल बिडेन को धन्यवाद दिया।मैं आज के इस शानदार रात्रिभोज के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं मेरी यात्रा को सफल बनाने के लिए देखभाल करने के लिए प्रथम महिला जिल बिडेन को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। पीएम मोदी ने कहा, कल शाम आपने मेरे लिए अपने घर के दरवाजे खोल दिए।प्रधान मंत्री ने कहा कि यह शाम हमारे दोनों देशों के लोगों की उपस्थिति से विशेष बन गई है, वे हमारी सबसे कीमती संपत्ति हैं। उन्होंने कहा कि दर्शकों में मौजूद अतिथि अमेरिका-भारत संबंधों - हमारी ऊर्जा" हमारी गतिशीलता, हमारी क्षमता के बारे में बहुत कुछ दर्शाते हैं।

End of Feed