Gujarat News: VVIP सुरक्षा के बीच ग्रेट इंडियन बस्टर्ड का चूजा लापता; जानें कितना खास है ये पक्षी

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड ( (घोराड़) के संरक्षण को कच्छ के नलिया ग्रासलैंड में बड़ा झटका लगा है, जहां ‘जंप स्टार्ट’ तकनीक से जन्मा चूजा पिछले कुछ दिनों से लापता है। वन विभाग और वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। अधिकारियों को आशंका है कि चूजा किसी शिकारी का शिकार हो गया होगा, क्योंकि यह इलाका लोमड़ी, मॉनिटर लिजर्ड और अन्य शिकारी पक्षियों का प्राकृतिक आवास है। चूजे को VVIP स्तर की सुरक्षा दी गई थी, फिर भी उसका गायब होना संरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

गुजरात के कच्छ जिले के नलिया ग्रासलैंड में ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (घोराड़) संरक्षण प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। 26 मार्च को ‘जंप स्टार्ट’ तकनीक से जन्मा चूजा पिछले 3-4 दिनों से लापता है। वन विभाग और वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII) की टीम द्वारा लगातार निगरानी और सर्च ऑपरेशन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

gujarat news

VVIP सुरक्षा के बावजूद गायब हुआ घोराड़ का चूजा, सर्च ऑपरेशन जारी

किसी जंगली शिकारी का शिकार हो गया होगा चूजा

अधिकारियों के अनुसार, चूजे को आखिरी बार 16 अप्रैल के आसपास देखा गया था। इसके बाद से वह अपनी टैग की गई मां के पास भी नजर नहीं आया, हालांकि मां के लोकेशन सिग्नल मिलते रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह चूजा किसी जंगली शिकारी का शिकार हो गया होगा, क्योंकि यह इलाका प्राकृतिक रूप से लोमड़ी, मॉनिटर लिज़र्ड और शिकारी पक्षियों का आवास है।

End of Feed