Mehbooba Mufti News: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी (PDP) प्रमुख महबूबा मुफ्ती को जल्द ही सरकारी बंगला खाली करना पड़ सकता है। सरकार की तरफ से उन्हें इसे लेकर नोटिस मिल चुका है। महबूबा मुफ्ती ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें एक नोटिस दिया गया है जिसमें उन्हें श्रीनगर (Srinagar) में फेयरव्यू निवास यानि उनका आधिकारिक सरकारी आवास खाली करने के लिए कहा गया है।
सरकार ने महबूबा मुफ्ती को दिया सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस
J&K | PDP chief Mehbooba Mufti confirms to ANI that she has been served a notice asking her to vacate her official… t.co/Rlvoyadhv5
— ANI (@ANI) Oct 21, 2022
संपत्ति विभाग का नोटिस
संपत्ति विभाग द्वारा महबूबा को जारी नोटिस में कहा गया है, 'कृपया जम्मू और कश्मीर सार्वजनिक परिसर (अनधिकृत कब्जाधारियों की बेदखली) अधिनियम, 1988 की धारा 4 की उप-धारा 1 के तहत जारी की गई संलग्न सूचना संख्या डीडीईएस/एससी/2022/2794 दिनांक 15-10-2022 प्राप्त करें, संशोधित अधिनियम, 2016 को पढ़ें।' इसी नोटिस में संपदा विभाग ने कहा कि सरकार महबूबा मुफ्ती को वैकल्पिक आवास मुहैया कराने को तैयार है।उमर अब्दुल्ला खाली कर चुके हैं आवास
नोटिस में कहा गया है, 'यह आपको स्वयं सूचित किया जाता है कि, यदि आपको वैकल्पिक आवास की आवश्यकता है, तो सरकार आपके अनुरोध पर, सुरक्षा या किसी अन्य आधार पर इसे प्रदान करने के लिए तैयार है।' इस साल की शुरुआत में एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने पात्रता के नियमों में बदलाव के मद्देनजर स्वेच्छा से अपना आधिकारिक आवास खाली कर दिया था।खबरों की मानें तो कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद को भी जम्मू में अपना आधिकारिक आवास खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने तथा राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बदलने के बाद, सरकारी आवास मिलने वाले नियमों में भी बदलव हुआ है।
