सरकार ने जारी किया जनगणना के पहले चरण में पूछे जाने वाले प्रश्नों का नोटिफिकेशन, पूछे जाएंगे कुल 33 सवाल

केंद्र सरकार ने गुरुवार को भारत की जनगणना 2027 के लिए प्रश्नावली जारी की। प्रश्नावली में पीने के पानी की उपलब्धता, स्नान सुविधा, रसोई और एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन, इंटरनेट की सुविधा, घर में उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज आदि से संबंधित 33 प्रश्न शामिल हैं।

First Phase of Census: केंद्र सरकार ने गुरुवार को भारत की जनगणना 2027 के लिए प्रश्नावली जारी की। प्रश्नावली में पीने के पानी की उपलब्धता, स्नान सुविधा, रसोई और एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन, इंटरनेट की सुविधा, घर में उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज आदि से संबंधित 33 प्रश्न शामिल हैं। गृह मंत्रालय ने रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा, सभी जनगणना अधिकारी, अपने-अपने नियुक्त स्थानीय क्षेत्रों की सीमाओं के भीतर, भारत की जनगणना 2027 के संबंध में गृह सूचीकरण और आवास जनगणना अनुसूची के माध्यम से जानकारी एकत्र करने के लिए नीचे सूचीबद्ध मदों पर सभी व्यक्तियों से ऐसे सभी प्रश्न पूछ सकते हैं।

Census

पहले चरण की जनगणना के लिए अधिसूचना जारी

मकान संख्या और निर्माण सामग्री से भी जुड़े सवाल होंगे

प्रश्नावली में भवन संख्या (नगरपालिका या स्थानीय प्राधिकरण या जनगणना संख्या), जनगणना मकान संख्या, जनगणना मकान के फर्श की मुख्य सामग्री, जनगणना मकान की दीवारों की मुख्य सामग्री, जनगणना मकान की छत की मुख्य सामग्री, घर के सदस्यों की संख्या, पीने के पानी का मुख्य स्रोत, जनगणना मकान का उपयोग, जनगणना मकान की स्थिति, घर में सामान्य रूप से रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या, घर के मुखिया का नाम, घर के मुखिया का लिंग, क्या घर का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य से संबंधित है और जनगणना मकान की स्वामित्व स्थिति शामिल है।

End of Feed